भारत: बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने देवेश चंद्र ठाकुर
देवेश चंद्र ठाकुर के सभापति चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सदन के नेता सम्राट चौधरी ने आसान तक ले गए। दोनों नेताओं ने देवेश चंद्र ठाकुर को बधाई दी।
देवेश चंद्र ठाकुर के सभापति चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सदन के नेता सम्राट चौधरी ने आसान तक ले गए। दोनों नेताओं ने देवेश चंद्र ठाकुर को बधाई दी।
ठाकुर विधान परिषद के चार बार सदस्य रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए कहा कि आप लंबे समय से विधान परिषद के सदस्य हैं, हमें भरोसा है कि वे बहुत अच्छी तरह से काम करेंगे। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अवधेश नारायण सिंह काफी समय तक इस आसन पर रहे, उनके कार्यकाल को नहीं भुलाया जा सकता।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आपका अनुभव काफी लंबा है। आप ईमानदार हैं, कर्मठ हैं। आपने हमेशा जनता का सवाल सदन में उठाया है।
भाजपा के सदन के नेता सम्राट चौधरी ने भी ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने सभापति को आश्वस्त किया कि उन्हें विपक्ष की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा और जब लोकतंत्र बचाने के लिए जरूरत होगी तो पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा होगा।
इससे पहले सभापति पद के लिए विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नही दाखिल किया, इसलिए देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
--आईएएनएस
एमएनपी/एएनएम