पुलिस में हड़कंप: मुकेश अंबानी परिवार को आए 8 धमकी भरे कॉल, एंटीलिया  के बाहर सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी देते रहे ड्यूटी

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान की धमकी मिली। अंबानी परिवार को 8 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसके बाद से महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

मुंबई | देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान की धमकी मिली। अंबानी परिवार को 8 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसके बाद से महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब इन कॉल्स को वेरिफाय करने में जुटी है। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में एक घंटे के भीतर ही एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक रिलाइंस फ़ाउंडेशन हॉस्पिटल पर धमकी भरा फ़ोन कॉल आया। जिसमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान की धमकी दी गई। धमकीभरे इस कॉल की जानकारी अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को दी। जिसके बाद से पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। 

ये भी पढ़ें:- Covid 19 Ipdate: देश में नहीं थम रहा संक्रमण, आज सामने आए 15 हजार के करीब नए मरीज, 32 की मौत, बढ़ रहे एक्टिव केस

दहिसर से एक शख्स गिरफ्तार
खबरों की माने तो ताजा जानकारी के अनुसार, एंटीलिया धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने दहिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमें तत्पर थी जिन्होंने मात्र एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- तीन जिलों के लिए 1 साल तक का पानी: राजस्थान में झमाझम, बीसलपुर बांध में आया एक साल का पानी, जल्द हो सकता है ओवरफ्लो

सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी देते रहे ड्यूटी
अंबानी परिवार को जान की धमकी के कॉल आने की सूचना के बाद मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीमों के कर्मी एंटीलिया के आसपास सादा कपड़ों में घुमते रहे और हर आने-जाने वाले लोगों की चौकसी करते रहे। इसके अलावा, पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया है। गौरतलब है कि, इससे पहले मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक संदिग्ध कार मिली थी जिसमें 20 जिलेटिन छड़ें और एक चिठ्ठी बरामद हुए थी। जिसमें अंबानी परिवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी।