टोक्यो ओलिंपिक2020: टोक्यो ओलिंपिक में पूजा रानी पहुंची क्वार्टर फाइनल में, एक और मैच ​जीतने के साथ ही पदक पक्का

टोक्यो ओलिंपिक में पांचवें दिन का खेल आज बुधवार को हुआ। 206 देशों के खिलाड़ी पदक के लिए दम लगा रहे है। भारत ​पदक तालिका में फिलहाल 1 पदक के साथ बहुत पीछे है। भारत की ओर से आज ओलिंपिक में लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में पूजा रानी महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

नई दिल्ली।
टोक्यो ओलिंपिक(Tokyo Olympics) में पांचवें दिन का खेल आज बुधवार को हुआ। 206 देशों के खिलाड़ी पदक के लिए दम लगा रहे है। भारत ​पदक तालिका में फिलहाल 1 पदक के साथ बहुत पीछे है। हालांकि अभी तक भारत के उम्मीद बरकरार है। भारत की ओर से आज ओलिंपिक में लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में पूजा रानी (Pooja Rani) महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। एक मैच और जीतते ही उनका मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु (PV Sindhu) और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी (Deepika Kumar) महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है।


आज पूजा रानी ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हरा दिया। तीनों राउंड में पूजा को पांचों जजों से पूरे अंक मिले। उनसे पहले 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन (lovlina borgohain) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। तीरंदाजी के महिला सिंगल्स में दीपिका कुमारी (Deepika Kumar) दूसरे दौर का मैच खेल रही हैं। अमेरिकी तीरंदाज के खिलाफ वे अभी 4-4 की बराबरी पर हैं। तीरंदाजी में दीपिका ने राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन में भूटान की कर्मा को 6-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन में अमेरिका की जेनिफर फर्नांडेज को 6-4 से हराया। दीपिका इस मैच में पहला सेट हार गई थीं। इसके बाद अगले दो सेट जीतकर उन्होंने 4-2 की बढ़त ले ली। तीसरे सेट में एक बार फिर अमेरिकी मुक्केबाज ने बाजी मार कर मुकाबला 4-4 की बराबरी पर ला दिया। पांचवें और निर्णायक सेट में दीपिका ने जीत हासिल की और मुकाबला 6-2 से अपने नाम कर लिया। प्रवीण (Praveen) को अमेरिका के ब्रैडी एलिशन ने 6-0 से हराया। प्रवीण ने पहले मैच में रूस के गालसन बजारझापोव को 6-0 से हराया था। ​​​​​तरुणदीप राय (Tarun Deep Rai) को राउंड ऑफ 16 एलिमिनेशन के मुकाबले में इजराइल के इटे शैनी ने शूट ऑफ में हराया। तीन सेटों के बाद दोनों तीरंदाज 5-5 अंक की बराबरी पर थे। शूट ऑफ में राय ने 9 और शैनी ने 10 पॉइंट स्कोर किया। रॉय ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन के मुकाबले में यूक्रेन के ओलेक्सिल हनबिन को 6-4 से हराया था।

महिला हॉकी टीम को मिली हार 
भारत की महिला हॉकी (Indian women's hockey)लगातार तीसरा मैच हार गई है। बुधवार को खेले गए मैच में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन की ओर हन्नाह मार्टिन(Hannah Martin) ने दो और लिली ओस्ली व ग्रेस बाल्सडन ने 1-1 गोल किया। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने इकलौता गोल किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 से और जर्मनी से 0-2 से हार गई थी। वहीं रोइंग के लाइटवेट मेंस डबल्स स्कल्स में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रही। भारतीय रोअर्स ने 6 मिनट, 24.41 सेकंड का समय निकाला। वे पहले स्थान पर रही आयरलैंड की जोड़ी से 19.08 सेकंड पीछे रहे।