फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार: नागपुर में नशेड़ी कार चालक ने चार बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, दो घायल
नागपुर के सक्करदरा फ्लाईओवर पर हुआ है। यहां कार चालक ने पीछे से चार बाइकों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया
नागपुर | महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों की जान ले ली और दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं। जानकारी में सामने आया है कि, कार चालक ड्रिंक करके गाड़ी चला रहा था और पूरी तरह से नशे में था। ऐसे में वह तेज रफ्तार कार को काबू नहीं कर पाया और एक के बाद एक चार बाइक सवारों को रौंदता चला गया।
कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार
जानकारी के अनुसार, ये हादसा नागपुर के सक्करदरा फ्लाईओवर पर हुआ है। यहां कार चालक ने पीछे से चार बाइकों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद से वहां मौजूद लोगों में जमकर आक्रोश छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें:- Covid 19 Updates: देश में कोरोना की मार लगातार जारी, आज सामने आए 5 हजार 554 नए मामले, राजस्थान में फिर बढ़ें संक्रमित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने बताया कि, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार मौके पर ही कुचल दिए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और रास्ता में लगा जाम खुलवाया।