Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किल, पुलिस में शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भले ही इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हो लेकिन फिर भी वे बॉलीवुड खबरों में टॉप पर बने हुए है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें रणवीर सिंह बिना कपड़ों के नज़र आ रहे हैं।

Mumbai | Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भले ही इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हो लेकिन फिर भी वे बॉलीवुड खबरों में टॉप पर बने हुए है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें रणवीर सिंह बिना कपड़ों के नज़र आ रहे हैं। उनके इस न्यूड फोटोशूट ने मनोरंजन जगत में तहलका मचा दिया है। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है। 

ये भी पढ़ें:- रूह कंपाने वाला मामला: चूरू में अमानवीयता की हद पार, नंगा कर निजी अंग में डाला सरिया

ये सब भारतीय संस्कृति के खिलाफ
रणवीर इस न्यूड फोटोशूट के कारण अब मुसीबत में पड़ गए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए श्याम मंगराम फाउंडेशन संस्था ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रणवीर सिंह की कई न्यूड फोटोज़ वायरल हो रही है। जिससे कोई भी महिला और पुरुष शर्मसार महसूस हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: 'अपना घर आश्रम’ में दुखद घटना, तीन लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

रणवीर का कहना- कोई फर्क नहीं पड़ता
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्टर और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने पेपर मैगज़ीन के लिए एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वे बिना कपड़ों के दिखाई दिए थे। इस फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फोटोशूट को लेकर उनका कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये तो फोटोशूट है, वो तो 1000 लोगों के सामने भी न्यूड हो सकते हैं।