Nupur Sharma Controversy: रांची में बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल, धारा 144 लगाई

झारखंड की राजधानी रांची में नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर आज जमकर बवाल मचा गया है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी में शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रांची |  झारखंड की राजधानी रांची में नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर आज जमकर बवाल मचा गया है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी में शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी और हवाई फायरिंग की।

कई पुलिसकर्मी घायल
जानकारी के अनुसार, नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद रांची में शुक्रवार को नमाज अदायगी के बाद मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद के पास भारी संख्या में समुदाय के लोग जमा हुए और जमकर विरोध करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल लो गए। बताया जा रहा है कि, इस घटना में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं साथ ही रांची एसएसपी, डेली मार्केट थानाप्रभारी और कोतवाली थानाप्रभारी को भी चोटें आई हैं। 

लगाई गई धारा 144
माहौल खराब होता देख रांची के मेन रोड इलाके में धारा 144 लगा दी गई हैै। पुलिस ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। फिलहाल स्थिति काबू में है।