Shock to Thackeray! : उद्धव ठाकरे को झटका! बागी विधायक का दावा, 12 सांसद शामिल होंगे शिंदे खेमे
शिवसेना के बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने एक दावा करते हुए महाराष्ट्र की सियासत में तहलका मचा दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, शिवसेना के 12 सांसद जल्द ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे है।
मुंबई | महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र की सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फिर से जोरदार झटका लग सकता है। शिवसेना के बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने एक दावा करते हुए महाराष्ट्र की सियासत में तहलका मचा दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, शिवसेना के 12 सांसद जल्द ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे है। विधायक के इस दावे के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से जोरदार उबाल आ गया है। आपको बता दें कि गुलाब राव पाटिल महाविकास अघाड़ी ठाकरे सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
12 सांसद शिंदे गुट के साथ!
उद्धव ठाकरे से अलग होकर एननाथ शिंदे ने भाजपा के समर्थन से पहले ही महाराष्ट्र में खुद की सरकार बना ली है। इस बीच शिवसेना के 12 सांसद के भी अलग होने की बात से सियासी पारा और गरमा गया है। महाराष्ट्र के जलगावं जिले में अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने कहा कि शिवसेना के 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट के साथ आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, मैंने पार्टी के 4 सांसदों से मुलाकात की है।
ये भी पढ़ें:- Naqvi Resigns: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा
हम शिवसेना को बचाना चाहते हैं
गुलाब राव पाटिल ने आगे कहा कि, हमें सत्ता का लालच नहीं है। हमने सत्ता के लिए पार्टी नहीं छो़ड़ी बल्कि सत्ता छोड़ी है। हम एक नहीं, बल्कि 8 मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी क्योंकि, हम शिवसेना को बचाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Lalu Yadav Health: क्या ठीक नहीं लालू यादव की तबीयत? एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली, तेजस्वी-राबड़ी देवी रवाना