Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बेकाबू, आज रात 8 बजे से पूरे देश में कर्फ्यू
आजादी के बाद से श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के चलते सत्ता परिवर्तन भी हो चुका हैं और श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री भी मिल गया है फिर भी वहां जारी हिंसा और प्रदर्शन कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते हालात अब और बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्थिति को बेकाबू होता देख आज रात से पूरे देश में
नई दिल्ली | Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में फैले आर्थिक संकट ने पूरे देश की स्थिति खराब कर दी है। आजादी के बाद से श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के चलते सत्ता परिवर्तन भी हो चुका हैं और श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री भी मिल गया है फिर भी वहां जारी हिंसा और प्रदर्शन कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते हालात अब और बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्थिति को बेकाबू होता देख आज रात से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका में आज सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति बने रहेंगे, वे अपना प्रदशर्न जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने देश के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को एक कठपुतली करार दिया है और उनकी चार कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति की भी आलोचना की है। बता दें कि, आर्थिक संकट के चलते देश के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था और विक्रमसिंघे को नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की चीजों के लिए तरस रहे लोग
श्रीलंका में आर्थिक संकट के लिए लोग प्रधानमंत्री राजपक्षे और राष्ट्रपति को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि, महामारी, तेल की बढ़ती कीमतों और राजपक्षे की ओर से लोकलुभावन टैक्स में कटौती के कारण श्रीलंका स्वतंत्रता के बाद से बेहद गंभीर आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। देश में महंगाई चरम पर है। देश की जनता को बिजली संकट के साथ ही पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली चीजों के लिए तरसना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- कुल्लू में भीषण हादसा, दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 3 को बचाया गया