Suryakumar Yadav Out of IPL: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को फिर जोरदार झटका, सूर्यकुमार यादव आईपीएल से बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगभग बाहर हो चुकी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को अब एक और झटका लगा है। मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लीग से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली | आईपीएल की पूर्व चैंपियन रही मुंबई इंडियंस टीम के लिए इस बार का आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगभग बाहर हो चुकी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को अब एक और झटका लगा है। मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लीग से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही छोड़कर हट गए हैं। इस बात की पुष्टि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भी कर दी है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2022: धोनी की चेन्नई ने दिल्ली का हराकर कोलकाता का बिगाड़ा समीकरण

मांसपेशियों में खिंचाव बना मुख्य कारण
मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान के अनुसार, सूर्यकुमार के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। ऐसे में उन्हें आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी सूर्यकुमार चोटिल के चोटिल होने के कारण बाहर होने और उनकी जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग-इलेवन में लेने की बात कही हैं।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan News: फेसबुक से पनपा प्यार, आखिर कहां तक ले आया... हिल गई सियासत

8 मैच में बनाए 3 अर्धशतक
आपको बता दें कि, सूर्यकुमार ने आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले है जिनमें 3 अर्धशतकों की बदौलत कुल 303 रन बनाए हैं। रिकॉर्ड 5 बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के लिए भी ये सीजन अच्छा नहीं रहा और उसने लगातार 8 मैच हारने के बाद सिर्फ एक जीत दर्ज की है। 

ये भी पढ़ें:- OMG! : बिजली हुई गुल तो अंधेरे में दुल्हनें भी गई बदल और फिर...