पीड़िता का चल रहा इलाज: भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप
झारखंड में भाजपा से निलंबित की गई नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी नौकरानी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि, सीमा पात्रा पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी है।
रांची । Seema Patra Arrest: झारखंड में भाजपा से निलंबित की गई नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी नौकरानी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि, सीमा पात्रा पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी है।
शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप
रांची पुलिस के मुताबिक, सीमा पात्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था। उन पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला को कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप है। पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- Ganesh Chaturthi 2022: पूरा देश आज मना रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें इस बार क्या खासा बात है ‘लालबागचा राजा’ की
एनसीडब्ल्यू ने भी की थी गिरफ्तार करने की मांग
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी घरेलू सहायिका का कथित रूप से प्रताड़ित करने के मामले को लेकर सीमा पात्रा को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। इसी के साथ निश्चित समयसीमा में निष्पक्ष जांच एवं पीड़िता को बेहतर इलाज दिलाने की भी मांग की थी।
ये भी पढ़ें:- ‘आप’ की नीतियो से नाराज: ‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किया किनारा, हरियाणा में 25 नेता भाजपा में शामिल
लोहे की छड़ से मारकर तोड़ दिये थे दांत
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का कहना था कि मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार सीमा पात्रा ने अपनी घरेलू सहायिका सुनीता का जबरदस्त उत्पीड़न किया। वे सहायिका को कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखती थी और लोहे की छड़ से मारकर उसके दांत तोड़ दिये थे। जब अपनी मां के द्वारा सहायिका सुनीता पर किए जा रहे जुर्म का उनके बेटे आयुष्मान पात्रा ने विरोध किया तो उसे भी मनोरोगी घोषित करते हुए रांची के मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में भर्ती करा दिया, हालांकि, जब सहायिका पर प्रताड़ता की खबरें सामने आ गई तो उन्होंने अपने बेटे को तुरंत वहां से बाहर करवा लिया।