‘आप’ की नीतियो से नाराज: ‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किया किनारा, हरियाणा में 25 नेता भाजपा में शामिल

दिल्ली से निकलकर पंजाब की सियासत पर काबिज होने के बाद अन्य राज्यों की ओर अग्रसर हो रही आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में ‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किनारा कर लिया है।  

‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किया किनारा, हरियाणा में 25 नेता भाजपा में शामिल

हरियाणा । दिल्ली से निकलकर पंजाब की सियासत पर काबिज होने के बाद अन्य राज्यों की ओर अग्रसर हो रही आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में ‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किनारा कर लिया है।  हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को आप के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 25 कार्यकर्ताओं आप से नाता तोड़कर भाजपा का कमल खिलाने की ठान ली है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा दामन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में स्थानीय कार्यालय गुरुकमल में ‘आप’ के नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई रेड के बाद से ही भाजपा आप सरकार पर ताबड़तोड़ वार कर रही है। ऐसे में हरियाणा में आप नेताओं का भाजपा में मिलना बड़ी चिंता का विषय हो गया है। 

ये भी पढ़ें:- पहले भी हो चुके गिरफ्तार : एक्टर KRK पर पुलिस का शिकंजा, इस मामले में कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

‘आप’ की नीतियो से नाराज, इसलिए भाजपा में शामिल
आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि, आप की नीतियों से नाराज ये सभी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं और भविष्य में वे भाजपा के लिए काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे। आपको बता दें कि, भाजपा नेता धनखड़ ने मंगलवार को गुरुकमल में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और नूंह जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक कर सभी  अधिकारियों को 2024 के चुनाव से पहले राज्य के एक तिहाई परिवारों को भाजपा परिवार में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें:-  CM Gehlot Sanchore Visit: : जालोर के सांचौर में सीएम गहलोत के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, प्रशासनिक अधिकारी ले रहे जायजा

Must Read: Prime Minister Narendra Modi ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में शहरों के कायाकल्प के लिए दिया कई सुझाव

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :