संकट में दुनिया: चीन ने ताइवान क्षेत्र में दागी बैलेस्टिक मिसाइलें, ताइवान ने भी संभाला मोर्चा, 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द
China Taiwan War: आखिरकार चीन ने अपने नापाक इरादे दुनिया को दर्शना ही दिए हैं। चीन ने ताइवान के समुद्री तट के पास 11 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी है। साथ ही समद्री व हवाई जहाजों को चेतावनी भी दी है कि, इन इलाकों के जरा भी पास न आए।
नई दिल्ली | China Taiwan War: आखिरकार चीन ने अपने नापाक इरादे दुनिया को दर्शना ही दिए हैं। चीन ने ताइवान के समुद्री तट के पास 11 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी है। साथ ही समद्री व हवाई जहाजों को चेतावनी भी दी है कि, इन इलाकों के जरा भी पास न आए। अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने अमेरिका की धमकी को भी दरकिनार कर दिया है। जिससे भीषण युद्ध का खतरा मंडरा गया है।
पांच मिसाइलें जापान के में गिरी
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि, चीन की ओर से गुरूवार को 11 मिसाइलें दागी गई है। इन मिसाइलों में से 5 मिसाइल जापान के इलाके में गिरी है। जिसके बाद जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया है। वहीं, ताइवान के आस-पास 6 इलाकों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर अमरीका अपनी नजरें बनाए हुए है। अमरीकी पोत ताइवान के समुद्री तट के पास खड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- पुलिस में हड़कंप: अलवर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, हथियारबंद लुटेरे लूट ले गए कटे-फटे नोट
ताइवान ने भी संभाला मोर्चा, 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द
चीन की इस हरकत के बाद ताइवान की ओर से कहा गया कि हम जंग नहीं चाहते हैं, लेकिन कोई हम पर आक्रमण करेगा तो हम भी चुप नहीं बैठेगे और उसे करारा जवाब देंगे। ताइवान ने भी अपनी सैन्य तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- सुलगता सवाल: जब पंजीयन ही नहीं था, फिर कैसे विमंदित बालिका पुनर्वास गृह में नौ बच्चियों को आठ माह से रखा