SpiceJet In Karachi: दिल्ली से दुबई जा रहा विमान अचानक उतरा पाकिस्तान के कराची में, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली से दुबई जा रहे विमान यात्रियों में उस समय खलबली मच गई जब उनकी फ्लाइट दुबई ना जाकर पाकिस्तान पहुंच गई।

नई दिल्ली | दिल्ली से दुबई जा रहे विमान यात्रियों में उस समय खलबली मच गई जब उनकी फ्लाइट दुबई ना जाकर पाकिस्तान पहुंच गई। दरअसल, दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट को बीच रास्ते से कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग होने से उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

इंडिकेटर लाइट में आई खराबी
जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के मामले पर बयान जारी करते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 को एक इंडिकेटर लाइट की खराबी के कारण कराची में उतारा गया। प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। 

ये भी पढ़ें:- Ajmer: अजमेर: नूपुर शर्मा को खुलेआम धमकी! गर्दन लाने वाले को अपना घर देने की कही बात, वीडियो वायरल

दूसरे विमान से दुबई जाएंगे यात्री
प्रवक्ता के अनुसार, दुबई जाने वाले सभी यात्री सकुशल हैं और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजा जा रहा है। जिसके लिए एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है। सभी यात्रियों को नाश्ता कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक! प्रशासन अलर्ट