Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक! प्रशासन अलर्ट

30 जून को शुरू हुई बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए लाखों यात्री पहुंचे हैं लेकिन बीच में ही यात्रा को रोकने से उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक! प्रशासन अलर्ट
Amarnath Yatra 2022

नई दिल्ली | 30 जून को शुरू हुई बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए लाखों यात्री पहुंचे हैं लेकिन बीच में ही यात्रा को रोकने से उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने की वजह से यात्रा पर रोक लगाई गई है।

मौसम साफ होने पर ही फिर शुरू होगी यात्रा
जानकारी में सामने आया है कि, जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई है। बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से यात्रा को रोका गया है। जिसके चलते जो यात्री जहा है वह वहीं पर अटक गया है। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- India Covid 19 Updates: देश में 24 घंटे में सामने आए 13 हजार 86 नए मामले, जानें कोरोना के ताजा हाल

अगले 24 से 36 घंटे बारिश का अलर्ट
गौरतलब है कि, अभी मानसून अपने परवान पर है जिसके चलते कश्मीग घाटी में देर रात से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने घाटी में अगले 24 से 36 घंटे बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में किसी भी आपदा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ये निर्णय लिया है। 

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Alert: झालावाड़ में सुबह से मूसलाधार बारिश, आज से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

43 दिन तक चलेगी पवित्र यात्रा
बता दें कि, बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए कोरोना के चलते दो साल से बंद वार्षिक यात्रा 30 जून से शुरू की गई थी। ऐसे में अभी तक 72 हजार से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 43 दिन तक चलने वाली ये पवित्र अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

Must Read: शारदीय नवरात्र शुरू, ऐसे करें पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, होती है अनंत फल की प्राप्ति 

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :