भारत: हिमाचल प्रदेश - भाजपा ने सौदान सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों हेतु चुनाव प्रभारी एवं देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

हिमाचल प्रदेश - भाजपा ने सौदान सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी
BJP Flag.
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को चुनाव प्रभारी बना दिया है । इसके साथ ही भाजपा आलाकमान ने देवेंद्र सिंह राणा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सह प्रभारी नियुक्त करने की भी घोषणा की है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों हेतु चुनाव प्रभारी एवं देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा सरकार नहीं, रिवाज बदलने के नारे के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ विधान सभा चुनाव लड़ने जा रही है।

--आईएएनएस

एसटीपी/एएनएम

Must Read: फेक कॉल से पुलिस—प्रशासन में हडकंप

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :