विश्व: गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को आधुनिक जीवन में चमकने दें

गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को आधुनिक जीवन में चमकने दें
बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय और शानतोंग प्रांत की स्थानीय सरकार द्वारा आयोजित सातवां चीनी गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत मेला 25 से 29 अगस्त तक शानतोंग प्रांत की राजधानी चिनान शहर में आयोजित होगा। इस बार के मेले का मुद्दा है आधुनिक जीवन को जोड़ने वाली और खिलती हुई आकर्षक दीप्ति।

मेले में व्यापक रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद चीन में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में प्राप्त उपलब्धियां दिखायी जाएंगी। खास तौर पर ग्रामीण पुनरुत्थान और ग्रांड कैनाल सांस्कृतिक बेल्ट के निर्माण जैसी प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित की जाएगी। उदाहरण के लिये चीन की पारंपरिक चाय बनाने की तकनीक और रीति-रिवाज, तथा चाय संस्कृति के माध्यम से चाय उद्योग और चाय प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा देना, और आधुनिक जीवन से गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को जोड़ने को बढ़ावा देना आदि शामिल है।

गौरतलब है कि इस बार के मेले के लिये मुख्य स्थान, शाखा स्थल और ऑनलाइन प्रदर्शन मंच स्थापित होंगे। मुख्य स्थान में आयोजित चार प्रमुख प्रदर्शनों के अलावा गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों से जुड़े चीनी परिधानों की सुन्दरता परिधान शो, चीन का स्वाद खाद्य उत्सव, चीनी चाय संस्कृति के सतत विकास के लिये समन्वित कार्रवाई यानी चाय व्यापार व ऑडर मेला जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Must Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने मंडल स्तर पर जाकर जनसंघ के समय से जुडे़ 90 वर्षीय कार्यकर्ता श्रीराम खंडेलवाल को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :