1 अप्रेल को भी ई—नीलामी, आवेदन 31 तक: 734 शराब दुकानों के लिए 1286 करोड़ की बोली
वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी बंदोबस्त के तीसरे चरण में बुधवार को हुई ई-नीलामी के तहत 734 मदिरा दुकानों के लिए 1286 करोड़ की बोली लगाई गई। आबकारी आयुक्त ने बताया कि इन दुकानों के लिए रिजर्व प्राइज 859 करोड़ थी।
जयपुर।
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी बंदोबस्त के तीसरे चरण में बुधवार को हुई ई-नीलामी के तहत 734 मदिरा दुकानों के लिए 1286 करोड़ की बोली लगाई गई। आबकारी आयुक्त ने बताया कि इन दुकानों के लिए रिजर्व प्राइज 859 करोड़ थी। देशी मदिरा, राजस्थान निर्मित मदिरा, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एवं बीयर की रिटेल ऑफ 2147 दुकानों (कम्पोजिट दुकानों) के अनुज्ञापत्र जारी करने के लिए तीसरे चरण की ई-नीलामी बुधवार को आयोजित की गई थी। शेष दुकानों के लिए 1 अप्रेल को ई-नीलामी होगी जिसके लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।
दरअसल, राजस्थान में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए इस बार नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई। प्रदेश में अलग-अलग दिन अलग-अलग दुकानों के लिए बोली लगाई जा रही है। पूरे प्रदेश में 7,665 दुकानों के लिए लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
2020-21 की बात करें तो पूरे प्रदेश में 3.50 लाख आवेदन आए थे, तब दुकानों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया गया था। उस समय सरकार को लॉटरी के आवेदन शुल्क से ही लगभग 800 करोड़ रुपए की आय हो गई थी। लेकिन इस बार लॉटरी से इतनी आय होना मुश्किल लग रहा है।
Must Read: जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन