भारत: दिल्ली : पटपड़गंज में स्थित कुरियर कार्यालय में लगी आग, एक कर्मचारी झुलसा
दमकल विभाग के अनुसार दोपहर एक बजे उन्हें एक कूरियर कंपनी के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली। शुरूआत में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और बाद में दमकल की चार और गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं।
अधिकारी ने कहा, दोपहर 2:40 बजे तक हमने आग पर काबू पा लिया। बचाव कार्य अभी भी जारी है। एक कर्मचारी झुलस गया और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि वे दमकल कर्मियों की भी मदद कर रहे हैं। घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।
एचएमए/एसकेपी
Must Read: पंचतत्व में विलीन हुए संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन