भारत: बीएसएफ ने पाक से आए ड्रोन को खदेड़ा
सूत्रों के अनुसार, ड्रोन ने आधी रात के बाद रामदास सेक्टर में भारतीय क्षेत्र के अंदर सौ मीटर की दूरी पर घुसपैठ की, जिसके बाद बीएसएफ ने गोलियां चलाईं, जिससे वह वापस भागने के लिए मजबूर हो गया।
सूत्रों के अनुसार, ड्रोन ने आधी रात के बाद रामदास सेक्टर में भारतीय क्षेत्र के अंदर सौ मीटर की दूरी पर घुसपैठ की, जिसके बाद बीएसएफ ने गोलियां चलाईं, जिससे वह वापस भागने के लिए मजबूर हो गया।
गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के उप महानिरीक्षक प्रभाकर जोशी ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनकर बीएसएफ जवानों ने पहले आग के गोले दागे और फिर उस पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट गया।
गुरुवार की सुबह, बीएसएफ और पुलिस ने यह पता लगाने के लिए इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया कि क्या पाकिस्तान के ड्रोन ने भारत में नशीले पदार्थो, हथियारों या गोला-बारूद सहित कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ गिराया है।
--आईएएनएस
एसकेके/एसकेपी
Must Read: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत पांच की मौत, डिनर कर घर लौट रहा था परिवार
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन