विश्व: मुंबई में भारतीय-कनाडाई डॉक्टर की हत्या के 2 दशक बाद परिवार को न्याय मिलने की आस
आशा गोयल (62) वर्षीय प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिन्होंने 10,000 से अधिक महिलाओं का प्रसव करवाया था और कनाडा में 50,000 से अधिक सर्जरी की थी, की हत्या अगस्त 2003 में मुंबई के मालाबार हिल्स के पास उनके पैतृक घर में कर दी गई थी।
आशा गोयल (62) वर्षीय प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिन्होंने 10,000 से अधिक महिलाओं का प्रसव करवाया था और कनाडा में 50,000 से अधिक सर्जरी की थी, की हत्या अगस्त 2003 में मुंबई के मालाबार हिल्स के पास उनके पैतृक घर में कर दी गई थी।
आशा, जो उस समय ओंटारियो के ऑरेंजविले में काम कर रही थीं, पारिवारिक संपत्ति विवाद के सिलसिले में मुंबई गई थीं।
आशा के बेटे संजय गोयल ने आईएएनएस को बताया कि उनकी मां अपने भाई सुरेश अग्रवाल से मिलने मुंबई गई थीं, उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
सुरेश अग्रवाल ने टोरंटो निवासी अपने भाई सुभाष अग्रवाल के साथ 12 करोड़ डॉलर की विवादित विरासत पर अपनी बहन को मारने की साजिश रची। सुरेश की मृत्यु हो गई है, लेकिन सुभाष इंटरपोल का रेड नोटिस पाने के बावजूद टोरंटो भाग गया था। वह अभी भी भारत में वांछित आरोपी है।
संजय गोयल ने कहा, मेरी मां पर सब्जी के चाकू और ग्रेनाइट के स्लैब से हमला किया गया था। उन्हें अंधा कर दिया गया था, और उनकी हत्या से पहले उनकी गर्दन टूट गई थी। उनके शरीर पर 21 चोट के निशान थे।
हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें से तीन अग्रवाल बंधुओं के कर्मचारी थे, जबकि चौथा सुरेश अग्रवाल का दामाद था।
संजय गोयल ने आईएएनएस से कहा, इस मामले को जिंदा रखने के लिए हमें दर्जनों बार भारत का दौरा करना पड़ा। आखिरकार निकम के वकील के रूप में मामले को पुनर्जीवित किया गया है और हमें उम्मीद है कि न्याय होगा। हम भारत से न्याय चाहते हैं।
जहां एक आरोपी की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरा गवाह बन गया है।
बाकी दो का अब ट्रायल होगा।
--आईएएनएस
पीजेएस/एसजीके
Must Read: ब्रिटेन में अनलॉक होने के 23 दिन बाद बढऩे लगे कोरोना के केस, विशेषज्ञों ने जताई तीसरी लहर की संभावना
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन