मनोरंजन: कॉफी विद करण में कियारा ने शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने के वाकये पर किया खुलासा
शो के दौरान एक गेम में कियारा ने खुलासा किया कि उसने शाहिद कपूर को थप्पड़ क्यों मारा। कियारा ने कहा, शूटिंग का यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात की चर्चा चल रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे।
करण ने शाहिद को थप्पड़ मारने के कियारा के फैसले पर कहा, अगर मुझे भी जूतों पर चर्चा के लिए आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता।
नए एपिसोड में कियारा और शाहिद, प्यार, परिवार, शादी और बॉलीवुड के बारे में दिलचस्प बातें करते दिखेंगे।
कॉफी विद करण सीजन 7 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे नए एपिसोड स्ट्रीम करता है।
पीटी/एसकेपी
Must Read: Hina Khan का बैकलेस ड्रेस में लंदन की सड़कों पर कातिलाना जलवा
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन