दिल्ली : किसान महापंचायत को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

किसान संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए सिंघु बार्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस ने भारी बंदोबस्त लगाया है।

किसान महापंचायत को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई
किसान महापंचायत

नई दिल्ली | किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राहुल गांधी के इनकार के बाद कई नाम सामने: कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, कई नामों पर विचार

किसान संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए सिंघु बार्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस ने भारी बंदोबस्त लगाया है। हर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।

महाकाल से जुड़े विज्ञापन पर बवाल: महाकाल से मंगवाई थाली ह्रितिक को भरी पड़ी!

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जंतर मंतर ना जाएं। ऐसा करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। दिल्ली के जंतर मंतर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया था, जब वो जंतर मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर एक दिन का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

Must Read: Prime Minister Narendra Modi ने 50वें विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया याद

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :