भारत: नीमच में गर्भवती को जेसीबी से पार कराई गई पुलिया
बताया गया है कि नीमच के मनासा क्षेत्र के कंजार्डा रोड पर स्थित रावतपुरा के समीप बनी पुलिया पर नदी का पानी आ जाने पर आवागमन बाधित था, इस स्थिति में बेसदा गांव की 30 वर्षीय गीता बाई गुर्जर को प्रसव के लिए मनासा अस्पताल ले जाना आसान नहीं था, पुलिया पर पानी का प्रवाह तेज होने के कारण एंबुलेंस से पुलिया को पार करना संभव नहीं था। गर्भवती महिला की समस्या की जानकारी होने पर क्षेत्रीय भाजपा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने पुलिया पार कराने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम कराया।

मारु ने जेसीबी से महिला को पुलिस पार कराए जाने की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और लिखा, कंजार्डा साइड से प्रसूता को मनासा सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रावतपुरा के यहा पुलिया पर पानी भरा होने से गाड़ी पुल पार नहीं कर सकी। ऐसे में जेसीबी बुलाकर महिला को सुरक्षित पुलिया पार कराई और महिला को एंबुलेंस से मनासा सरकारी अस्पताल भेजा।
--आईएएनएस
एसएनपी/एएनएम
Must Read: डीआरडीओ, नेवी ने सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन