राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट : आबू पर्वत भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने राज्यपाल से की भेंट, लोगों की सुविधाओं के लिए दिया ज्ञापन

राज्यपाल कलराज​ मिश्र से रविवार को माउंट आबू राजभवन में आबू पर्वत भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने स्थानीय लोगों की समस्याओं से राज्यपाल मिश्र को अवगत कराया।

आबू पर्वत भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने राज्यपाल से की भेंट, लोगों की सुविधाओं के लिए दिया ज्ञापन

सिरोही। 
राज्यपाल कलराज​ मिश्र से रविवार को माउंट आबू राजभवन में आबू पर्वत भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर अध्यक्ष नरपत दान चारण ने स्थानीय लोगों की समस्याओं से राज्यपाल मिश्र को अवगत कराया। वहीं आबू के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए चारण ज्ञापन ​भी दिया।  चारण ने बताया कि माउंट आबू के मूल निवासियों को आधार भूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां के मूल निवासियों को लाइट एवं पानी की एनओसी के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते है। ऐसे में राज्यपाल कलराज मिश्र से मांग की गई है कि स्थानीय निवासियों को बिना परेशानी एनओसी मिल जाए। वहीं आबू के मूल निवासियों के भवनों के पट्टे जारी करने की भी मांग की गई। आबू में वर्षों से लोग रह रहे है,लेकिन इन्हें पट्टे जारी नहीं किए जा रहे है, ऐसे में पुराने लोगों को जल्द से जल्द पट्टे दिलाए जाए। इसके साथ ही चारण ने बताया कि सीता वन में रह रहे लोगों को बिजली पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी मांग की गई। चारण ने बताया कि शहर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नगर पालिका द्वारा केबिन एलॉटमेंट की भी बात रखी गई।

Must Read: सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने एवं संगठन के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाने का आरोप, आज दोपहर 12 बजे आबूरोड में पुतला दहन की दी चेतावनी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :