छबड़ा कस्बा, चाकू बाजी से लेकर आगजनी तक: बारां जिले के छबड़ा कस्बे में चाकूबाजी के बाद पथराव, आगजनी, तोड़फोड़, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

बारां जिले का छबड़ा कस्बे में चाकूबाजी की घटना के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए।  चाकूबाजी में घायल हुए युवकों के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

बारां जिले के छबड़ा कस्बे में चाकूबाजी के बाद पथराव, आगजनी, तोड़फोड़, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

बारां।
राजस्थान का बारां जिले का छबड़ा कस्बे में चाकूबाजी की घटना के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए।  चाकूबाजी में घायल हुए युवकों के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कई जगह तोडफ़ोड़ की, पथराव और आगजनी की घटना का अंजाम दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई, हालांकि मामला और बिगड़ गया। वहीं दूसरी ओर कस्बे में तनाव के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार धरनावदा चौराहे पर शनिवार देर शाम गाड़ी खड़ी करने को लेकर युवकों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी में बदल गया। घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायल युवकों के समर्थक बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने बाद समर्थक लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। रविवार सुबह एक बार फिर घायल युवकों के समर्थक बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और बाजार बंद कराने लगे। उग्र लोगों ने वहां खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। कई दुकानों में लूटपाट भी की। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। वहीं घटना के बाद कस्बे में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। उग्र लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। कई दुकानों में लुटपाट भी की गई। एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने आई एक दमकल में भी आग लगा दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाइश करने की कोशिश के लेकिन विफल रहे। प्रदर्शनकारी की ओर से जमकर पत्थरबाजी की। इसमें कई लोग और पुलिस के जवान घायल हो गए। पत्थरबाजी में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Must Read: अब आबू की सड़कों पर नही दिखेगी आवारागर्दी और अय्याशी, तलहटी से लेकर गुरुशिखर तक होगी लगातार पुलिस गश्त

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :