CM गहलोत और नए सरकारी कार्यालय उद्घाटन: CM ने नए एडीएम, एसडीएम, तहसील एवं उप तहसील कार्यालयों का किया शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास, Sirohi का आबू रोड नवसृजित उपखण्ड कार्यालय भी शामिल

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में 1 अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, 12 उपखण्ड कार्यालय, 28 नवसृजित/क्रमोन्नत तहसील कार्यालय, 24 उप तहसील कार्यालय और 2 उपखण्ड कार्यालय भवन का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM ने नए एडीएम, एसडीएम, तहसील एवं उप तहसील कार्यालयों का किया शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास, Sirohi का आबू रोड नवसृजित उपखण्ड कार्यालय भी शामिल

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश में 1 अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, 12  उपखण्ड कार्यालय, 28 नवसृजित/क्रमोन्नत तहसील कार्यालय, 24  उप तहसील कार्यालय और 2 उपखण्ड कार्यालय भवन का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर सीसी से 69 राजस्व इकाइयों के शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 
इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन के संकल्प के अनुरूप प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 
इसके चलते प्रदेश में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं उप तहसील कार्यालयों का नवसृजन और क्रमोन्नयन किया गया है।


इससे राजस्व और प्रशासनिक कार्याें में तेजी आएगी।  आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा।
सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि हमारी पिछली सरकार में लाए गए लोक सेवाओं की गारन्टी अधिनियम और सुनवाई का अधिकार अधिनियम को प्रदेश में लागू करने पर पुनः विचार किया जाए। 
सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार द्वारा विगत तीन सालों में एडीएम के 6, एसडीएम के 17, तहसीलों के 38 एवं उप तहसीलों के 33 नए कार्यालय खोले गए हैं। 
इसके साथ ही वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 588 नए राजस्व गांवों का सृजन भी किया गया है। सरकार के इस कदम से ग्रामीणों की अनेक समस्याओं के समाधान का मार्ग सरल हो गया। 
सीएम ने कहा कि इनमें से अधिकांश नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्यालय खोले हैं। 
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि प्रदेशभर में इतनी बड़ी संख्या में नए राजस्व कार्यालय खुलने से लोगों के जरूरी काम अपने घर के नजदीक ही हो सकेंगे। 
आमजन को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों का सरलीकरण कर काश्तकारों और आमजन के हित में बड़ा फैसला किया है। 
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन की सोच के साथ प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग अभियान चलाए हैं। 
राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चलाए गए प्रशासन गांवों के संग अभियान से आमजन में खुशी का भाव है। 
प्रदेश के 320 तहसीलों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से भी लोगों को काफी राहत मिली है। 
राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्व वादों का तेजी से एवं सुगमता से निस्तारण के लिए राजस्व मण्डल निरंतर नवाचार कर रहा है। 


सीएम ने इनका किया शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास


• शुभारम्भ 
1 नवसृजित अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय नीमकाथाना,  सीकर

• शुभारम्भ  12 नवसृजित उपखण्ड कार्यालय 
1. नेछवा  सीकर 
2. नारायणपुर 3. गोविन्दगढ़ - अलवर 
4. लवाण 5. मण्डावर - दौसा 
6. सीकरी 7. उच्चैन - भरतपुर
8. भीण्डर - उदयपुर 
9. आबूरोड -सिरोही 
10. पावटा - जयपुर 
11. जोधपुर उत्तर 12. जोधपुर दक्षिण - जोधपुर

• शुभारम्भ  28 नवसृजित/क्रमोन्नत तहसील कार्यालय 


1. जोबनेर 2. माधोराजपुरा 3. आँधी 4. तूंगा - जयपुर 
5. दोवड़ा  6. गामड़ी अहाड़ा - डूंगरपुर
7. बाड़मेर ग्रामीण 8. कल्याणपुर 9. नोखड़ा - बाड़मेर
10. नौगांवा 11. टपूकड़ा - अलवर
12. आऊ 13. सेतरावा - जोधपुर
14. नगरफोर्ट - टोंक 
15. मित्रपुरा - सवाई माधोपुर
16. बहरावण्डा 17. बैजुपाड़ा 18. सैंथल - दौसा
19. बस्सी - चित्तौड़गढ़ 
20. गुढ़ागौड़जी 21. मण्डावा - झुंझुनूं
22. सुहागपुरा 23. दलोट - प्रतापगढ़ 
24. कुराबड़ 25. नयागांव - उदयपुर
26. सांजु - नागौर 
27. सम - जैसलमेर 
28. नेछवा - सीकर

• शुभारम्भ  24 नवसृजित उप तहसील कार्यालय 
1. फेफाना 2. डूंगराना - हनुमानगढ़
3. आनंदपुर कालू - पाली 
4. बिचून 5. ताला - जयपुर
6. गुढ़ा कटला 7. पापड़दा 8. कुण्डल - दौसा
9. साहवा - चूरू 
10. बनकोडा 11. ओबरी - डूंगरपुर
12. दूदवा 13. बाटाडू - बाड़मेर
14. रींगस - सीकर 
15. जावदा - चित्तौड़गढ़ 
16. गण्डाला - अलवर 
17. चितावा - नागौर 
18. रायथल - बूंदी 
19. दिवेर - राजसमंद 
20. बांदनवाड़ा - अजमेर 
21. आगोलाइ 22. बोरुन्दा 23. गुडाविश्नोईयां - जोधपुर 
24. देशनोक - बीकानेर

• लोकार्पण  तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
1- टहला 2. नारायणपुर - अलवर

• शिलान्यास - नवसृजित उपखण्ड कार्यालय भवन 
1. लोहावट - जोधपुर 
2. अरांई - अजमेर

Must Read: कोरोना के नए वैरिएंट से पहले केंद्र में मोदी की मीटिंग को राज्य में सीएम ने ली रिव्यू मीटिंग

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :