दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों में AAP को : एमसीडी के उपचुनावों में सीएम केजरीवाल ने संभाली थी कमान

भले ही देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा हो, लेकिन दिल्ली में आप पार्टी के प्रमुख और सीएम अरविंद केजरीवाल का दबदबा बरकरार है। दिल्ली नगर निगम में 5 वार्डों के उपचुनाव में आप पार्टी ने 4 वार्ड तो 1 वार्ड पर कांग्रेस प्रत्या​शी ने जीत दर्ज कर ली।

एमसीडी के उपचुनावों में सीएम केजरीवाल ने संभाली थी कमान

नई दिल्ली। 
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 वार्डों के उपचुनावों ने नतीजे आ गए हैं। यहां 5 में से 4 वार्ड AAP पार्टी के खाते में तो केवल एक वार्ड कांग्रेस के खाते में गया या यूं कहें कि कांग्रेस एक वार्ड में जीत दर्ज कर पाई। चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली निगम के उपचुनाव में भाजपा एक वार्ड में जीत दर्ज नहीं कर पाई। यहां आप को बता दें कि दिल्ली के  सीएम अरविंद केजरीवाल ने  स्वयं चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी।
इन वार्डों में हुए चुनाव 
वार्ड 62N —शालीमार बाग नॉर्थ
वार्ड 8-E कल्याणपुरी
वार्ड 2-E त्रिलोकपुरी 
वार्ड 32N रोहिणी-सी
वार्ड 41-E चौहान बांगड़


केवल चौहान बांगड में ही कांग्रेस की जीत

उपचुनावों में 4 वार्डों में AAP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसमें सिर्फ एक वार्ड (चौहान बांगड) कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। जानकारी के मुताबिक शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी में आप के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कल्याणपुरी से आप के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से आप की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं। उन्होंने आप  के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में आप के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से आप के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया।


भाजपा से जनता दुखी:सिसोदिया 


उपचुनाव में जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'
एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल में आप की जीत
इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। आप की तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रचार की कमान संभाली थी।

Must Read: गहलोत सरकार मेहरबान! राजस्थान की महिलाओं को मिलेगा ‘स्मार्ट फोन’

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :