UP में इत्र व्यापारियों के छापेमारी: Uttar Pradesh में समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र व्यापारी के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा, पीयूष जैन के बाद पुष्पराज जैन के यहां कार्रवाई

कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापा मारा गया, वहीं अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी के घर छापा मारा गया है।

Uttar Pradesh में समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र व्यापारी के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा, पीयूष जैन के बाद पुष्पराज जैन के यहां कार्रवाई

नई दिल्ली, एजेंसी। 
समाजवादी इत्र बाजार में आने के बाद उत्तर प्रदेश के कन्नौज व्यापारियों के यहां लगातार इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई की जा रही है। 
पहले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापा मारा गया, वहीं अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी के घर छापा मारा गया है। 
जानकारी के मुताबिक समाजवादी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार को छापा मारा है। पम्पी का घर पीयूष जैन के घर के नजदीक ही बताया रहा है। 
आपको बता दें कि पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापामारी के बाद से ये भी चर्चा में है। इनके अलावा मलिक मियां के यहां भी छापेमारी चल रही है। 
चर्चा यह भी है कि पहले इनकम टैक्स विभाग पी यानी पुष्पराज पर छापेमारी की तलाश में था, लेकिन पीयूष जैन के ठिकानों पर पहुंच गई।


पीयूष जैन के 2 ठिकानों पर विभाग को 197 करोड़ रुपए की नगदी के साथ ही 23 किलोग्राम सोना, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और महंगी व गैर कानूनी सामान मिले थे। 
 पी की तलाश में अब इनकम टैक्स विभाग ने पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापे मारे है। इधर, आज अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा बताया जा रहा है। 
इसमें वे एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पीयूष जैन के घर छापामारी के बाद पुष्पराज जैन मुंबई के लिए रवाना हो गया था। यहां वे अपने सीए से मुलाकात की। 
उन्हें भी आशंका थी कि उनके यहां भी छापे मारे जा सकते है। 23 दिसंबर को छापा मारने के बाद से ही पुष्पराज जैन का नाम भी इस में आने लगा। 
ऐसे में अब यह भी कयास लगाए जा रहे है कि 8 दिन बाद पुष्पराज जैन के यहां छापे मारने से इनकम टैक्स विभाग को कुछ नहीं मिलेगा, इतने दिनों में नगदी व अन्य सब ठिकाने लगा दिया होगा। पुष्प राज जैन 2016 में इटावा फर्रुखाबाद से चुना लड़ा और जीते। 
वे प्रगति अरोमा आयल डिस्टिलर्स के सह मालिक भी है। 1950 में इनके पिता ने इत्र का व्यापार शुरू किया था, तब से ये 12 देशों में फैल चुका।
समाजवादी पार्टी ने लगाया आरोप 
इधर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी की सूचना के बाद आज सुबह समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा पर कई आरोप लगाए। 
पार्टी के ​ट्वीटर हैंडल से ​ट्वीट किया गया कि पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। 
डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।

Must Read: Union Home Minister Amit Shah ने जैसलमेर में तनोट माता के किए दर्शन, जवानों को दी हेल्थ कार्ड की सौगात

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :