Indian Army सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास: India-Maldives संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास एक्स एकुवेरिन कल से मालदीव में
भारतीय सेना का मालदीव में कल से सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास शुरू होगा। भारत और मालदीव के बीच एकुवेरिन सैन्य अभ्यास का यह 11वां संस्करण होगा।
नई दिल्ली,एजेंसी। India-Maldives
भारतीय सेना का मालदीव में कल से सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास शुरू होगा। भारत और मालदीव के बीच एकुवेरिन सैन्य अभ्यास का यह 11वां संस्करण होगा।
सैन्य अभ्यास 6 से 19 दिसंबर 2021 तक मालदीव के कढधू द्वीप में आयोजित किया जाएगा। भारत और मालदीव के इस सैन्य अभ्यास में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी।
इनमें सशस्त्र सेनाओं का भूमि और समुद्र पर आतंकवाद के खतरे को समझना मुख्य है। वहीं आतंकवाद के साथ विद्रोहियों से निपटने की कार्रवाई आयोजित की जाएगी।
सैन्य कार्य प्रणाली और अनुभवों को साझा करने में तालमेल में वृद्धि होगी। भारतीय सेना के साथ अभ्यास के दौरान प्रशिक्षण के अलावा खेल गतिविधियां भी आयोजित होगी।
सेना के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां भी होगी। भारत का मालदीव के साथ अभ्यास हिंद महासागर में उभरती हुई सुरक्षा चुनौतियों के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।
Must Read: क्वांटास को कोविड-19 से तीसरी बार हुआ एक अरब डॉलर से अधिक का नुकसान
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन