टोक्यो ओलिंपिक 2020: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया

नई दिल्ली, एजेंसी।
टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में मंगलवार को भारतीय हॉकी (Indian hockey) टीम की ओर से बेहद ही अच्छे समाचार मिले। हॉकी टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से करारी शिकस्त झेलने के बाद मंगलवार को 3-0 से जीत दर्ज करवाई। भारतीय टीम ने मंगलवार को पूल-ए के मुकाबले में स्पेन(Spain) को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो गई है। टीम इंडिया 3 मैचों से 4 अंक लेकर पूल-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) टॉप पर बरकरार है। भारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने मैच के 14वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके अगले ही मिनट में रुपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में रुपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 
पूल में टॉप चार में रहना होगा भारतीय टीम को 
हॉकी में पूल-ए और पूल-बी में 6-6 टीमें हैं। भारत पूल-ए में है। इसमें भारत और स्पेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया(Australia), अर्जेंटीना(, Argentina) और मेजबान जापान   (Japan) की टीम मौजूद हैं। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पूल में टॉप-4 में रहना होगा। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच में उसे 7-1 से हरा दिया। इस पूल में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम रैंकिंग में भारत से ऊपर है। 
1980 के बाद से मेडल नहीं जीत पाई भारतीय टीम 
आपको बता दें कि ओलिंपिक में भारतीय हॉकी (Indian hockey) टीम सबसे कामयाब रही है। भारत ने अब तक 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। लेकिन 1980 मास्को ओलिंपिक के बाद भारत कोई मेडल नहीं जीत पाया है। 1980 में भारत ने गोल्ड जीता था। India को 1984 में पांचवां, 1988 में छठा, 1992 में सातवां, 1996 में आठवां, 2000 में सातवां, 2004 में सातवां स्थान मिला। 2008 बीजिंग ओलिंपिक (Beijing olympics) में भारत क्वालिफाई नहीं कर सका। 2012 में भारतीय टीम 12वें और 2016 में आठवें स्थान पर रही थी।

Must Read: इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल ने टी-20 वर्ल्ड  कप के लिए जारी की गाइड लाइन, 15 खिलाडिय़ों की दी अनुमति

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :