टोक्यो ओलिंपिक महिला हॉकी : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मैच कल

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मैच कल

नई दिल्ली, एजेंसी। 
टोक्यो ओलिंपिक(Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team)ने इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना(Argentina) से होगा। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। आप को बता दें कि 1980 में विमेंस हॉकी टीम ने पहली बार हिस्सा लिया था। तब हालांकि सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। गु्रप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली 2 टीमें सीधे फाइनल खेली थीं। भारतीय टीम तब 6 टीमों के पूल में चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद 2016 रियो ओलिंपिक में टीम इंडिया 12वें स्थान पर रही थी। हॉकी महिला जीत सुनिश्चित कर दिया कि हॉकी में भारत का गोल्डन एरा लौट रहा है। भारत को लगातार 2 दिन में इस इवेंट में 2 खुशियां मिलीं। पहले जहां रविवार को पुरुष हॉकी टीम(men's hockey team) 49 साल बाद ओलिंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची। पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया और अब महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर ये खुशी डबल कर दी है।


कड़ी टक्कर के बीच ऑस्ट्रेलिया पर जीत
आज सुबह हुए हॉकी मैच में पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने का 1-1 मौका गंवाया। इसके बाद मैच के दूसरे ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की फॉरवर्ड खिलाड़ी ने भारतीय गोल पर अटैक किया। हालांकि भारतीय डिफेंडर्स के आगे उनकी नहीं चली। भारत ने खेल के 9वें मिनट में गोल करने का मौका बनाया था, लेकिन रानी रामपाल चूक गईं। वंदना कटारिया (Vandana Kataria) के पास पर रानी ने स्ट्रोक लिया, लेकिन बॉल गोलपोस्ट से जाकर लगी। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में कमाल की हॉकी खेली। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया। उसे इस क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर (penalty corner)मिले। हालांकि वे गोल करने में नाकाम रहे। आखिरी 2 क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम डॉमिनेटिंग होकर खेली। टीम के पास गोल करने के कई मौके थे, लेकिन टीम भारतीय डिफेंस को नहीं भेद पाई। टोक्यो में भारतीय महिला टीम का अभियान नीदरलैंड, जर्मनी और डिफेंडिंग चैंपियन ब्रिटेन से लगातार 3 मैचों में हार से शुरू हुआ। हालांकि टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने से ऊपर रैंकिंग वाली आयरलैंड टीम को 1-0 से हराया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 4-3 से शिकस्त दी। भारत की क्वार्टर फाइनल में पोजिशन पूल-ए के आखिरी मैच में आयरलैंड को 2-0 से हराने के बाद तय हुई।

Must Read: घरेलू मैदान पर 100 टेस्ट खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने जेम्स एंडरसन

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :