Rajastha @ गांधी की चित्र प्रदर्शनी शुरू: ‘मोहनदास से महात्मा’ तक के सफर चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित, सीएम गहलोत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। जवाहर कला केंद्र में बापू के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। जवाहर कला केंद्र में बापू के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। गहलोत जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर पहुंचे तथा वहां गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने यहां खादी उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कतिनों एवं बुनकरों से खादी उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जवाहर कला केंद्र की कला दीर्घा में बापू के कृतित्व तथा अहिंसा के दूत के रूप में उनकी लंबी संघर्ष यात्रा को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी ‘मोहनदास से महात्मा’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी चित्रों का गहनता से अवलोकन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, विधायक प्रशांत बैरवा तथा बड़ी संख्या में खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गांधीवादी चिंतक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Must Read: RBSE 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाएं 4 अगस्त से, जानें परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन