India में मुंबई वैक्सीनेशन में अव्वल: 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाला जिला बना मुंबई, बीएमसी कर अगला टारगेट दूसरे डोज का

बृहद मुंबई महानगर पालिका(BMC) की मेहनत अब रंग लाने लगी हैं। बीएमसी के प्रयासों का परिणाम है कि मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया, जहां एक करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो गया। कोविन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार तक करीबन 1 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली।

1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाला जिला बना मुंबई, बीएमसी कर अगला टारगेट दूसरे डोज का

मुंबई, एजेंसी।
बृहद मुंबई महानगर पालिका(BMC) की मेहनत अब रंग लाने लगी हैं। BMC के प्रयासों का परिणाम है कि मुंबई (Mumbai)देश का पहला ऐसा जिला बन गया, जहां एक करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन(Vaccination) हो गया। कोविन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार तक करीबन 1 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली। सरकारी आंकड़ों(Official statistics) के मुताबिक शुक्रवार तक मुंबई में 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें से 72 लाख 75 हजार 134 ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज और 27 लाख 88 हजार 363 ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीनेशन अभियान(Vaccination Campaign) की शुरुआत 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 17 लोगों के टीकाकरण से की गई थी। जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।  इनमें से 325 सरकारी केंद्र और 182 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं। कोविन पोर्टल के मुताबिक मुंबई में 21 अगस्त को 1 लाख 63 हजार 755 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 1 लाख 53 हजार 881 लोगों का टीकाकरण हुआ।
अब दूसरी डोज पर ध्यान
BMC के मुताबिक अब प्रशासन का ध्यान कोरोना की दूसरी डोज पर रहेगा। अब अभियान चलाकर लोगों को दूसरी डोज के टीकाकरण किया जाएगा। इधर, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 422 नए मामले सामने आए। मुंबई में लगातार तीसरे दिन 400 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए है। अब कोरोना का आंकड़ा 7 लाख 45 हजार 435 हो गया है। जबकि इनमें मरने वालों की संख्या 15 हजार 987 तक पहुंच गई। 

Must Read: कैबिनेट मंत्री ने जैसलमेर में राजीविका के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह का किया औचक निरीक्षण

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :