सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे: निवाई में एनसीपी के सिम्बल पर जीते सभी 17 प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

टोंक जिले की निवाई सीट पर एनसीपी से जीत कर आए सभी 17 पार्षदों ने एनसीपी नेता व चेयरमैन पद के दावेदार दिलीप इसरानी के नेतृत्व में जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

निवाई में एनसीपी के सिम्बल पर जीते सभी 17 प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

जयपुर | टोंक जिले की निवाई सीट पर एनसीपी से जीत कर आए सभी 17 पार्षदों ने एनसीपी नेता व चेयरमैन पद के दावेदार दिलीप इसरानी के नेतृत्व में जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
बता दें कि नगर पालिका चुनाव से पूर्व कांग्रेस के कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिलीप इसरानी के नेतृत्व में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी से चुनाव लड़ा। दिलीप इसरानी ने नगरपालिका के 35 वार्डों में से 29 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। इस चुनाव में दिलीप इसरानी के 17 पार्षद जीत कर आए। जीत के बाद दिलीप इसरानी ने सभी पार्षदों की जयपुर में बाड़ाबंदी कर दी थी। इसके बाद सभी जीते हुए पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो जाना भी सबको अचरज में डाल रहा है। एनसीपी के सभी पार्षदों के अचानक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेने से शहर की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एक बार फिर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि से पूर्व एनसीपी के सभी पार्षदों का बीजेपी ज्वाइन कर लेना चर्चा का विषय बन गया है। 

Must Read: राजस्थान में जुगाड़ की सरकार,बढ़ते अपराध को कम करने, सिरोही की घटना पर कार्रवाई करने और वैक्सीनेशन पर राजनीति ना करने का समय: पूनियां

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :