भारतीय खेल प्राधिकरण ने नियुक्त किए कोच: Weightlifting के राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी कुलदीप सिंह शेखावत बने कोच, Alwar जिले से दूसरे कोच

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुलदीप सिंह शेखावत को भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने सहायक कोच नियुक्त किया हैं। अलवर जिले के थानागाजी तहसील के गांव गढ़ी मामोड़ निवासी कुलदीप सिंह पुत्र नेहपाल सिंह शेखावत का साई की ओर से कोच नियुक्त होने पर जिला वेटलिफ्टिंग परिवार ने बधाइयां दी।

Weightlifting के राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी कुलदीप सिंह शेखावत बने कोच, Alwar जिले से दूसरे कोच

अलवर।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुलदीप सिंह शेखावत को भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने सहायक कोच नियुक्त किया हैं।
अलवर जिले के थानागाजी तहसील के गांव गढ़ी मामोड़ निवासी कुलदीप सिंह पुत्र नेहपाल सिंह शेखावत का साई की ओर से कोच नियुक्त होने पर जिला वेटलिफ्टिंग परिवार ने बधाइयां दी। 
कुलदीप सिंह अलवर जिले से दूसरे कोच है जिन्हें साई ने नियुक्ति दी है। कुलदीप से पूर्व 2017 में हरि शंकर शर्मा का वेटलिफ्टिंग कोच के तौर पर नियुक्ति हो चुकी।


कुलदीप सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को नि:शुल्क कोचिंग दे रहे हैं। कुलदीप सिंह शेखावत ने सिविल में बी टेक की डिग्री हासिल की हैं।

इसके अलावा बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के साथ मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। इधर, कुलदीप सिंह शेखावत का साई में सहायक कोच के पद पर नियुक्ति होने के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजनों ने कुलदीप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। 
इस दौरान दादोसा मनोहर सिंह शेखावत, बजरंग सिंह शेखावत, प्रमोद सिंह शेखावत के साथ काकोसा केसरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, बलवंत सिंह, भोपाल सिंह सहित कई पारिवारिक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।  

Must Read: India vs South Africa टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश के चलते शुरू नहीं हुआ खेल, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन की जरूरत

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :