Rajasthan @ बेरोजगारों का प्रदर्शन : यूपी में बेरोजगारों के प्रदर्शन पर आचार्य प्रमोद ने सीएम गहलोत को कहा अपनी मुसीबत प्रियंका गांधी के गले में डाल देना उचित नहीं
उत्तर प्रदेश में राजस्थान के बेरोजगारों का प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग लेने लगा। बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नसीहत तक दे दी।

जयपुर।
उत्तर प्रदेश में राजस्थान के बेरोजगारों का प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग लेने लगा। बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नसीहत तक दे दी। सोशल मीडिया पर आचार्य के ट्वीट के बाद राजस्थान में भी राजनीति गर्मा गई।
बेरोजगारों के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया है। आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यहां तक लिख दिया कि आप अपनी मुसीबत प्रियंका गांधी के गले में नहीं डाले।
आचार्य ने लिखा कि UP कांग्रेस के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोज़गार प्रदर्शन कारियों से राजस्थान के CM @ashokgehlot51 को तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए, अपनी मुसीबत को @priyankagandhi के गले में डाल देना कदापि उचित नहीं है।
आचार्य के ट्वीट के बाद बेरोजगार उसे रि ट्वीट कर सीएम गहलोत से जल्द समाधान की मांग कर रहे है। आपको बता दें कि राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ की ओर से पिछले पांच दिन से उत्तर प्रदेश में लखनउ कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। 22 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगार युवा अनशन पर बैठ गए। बेरोजगारों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अपनी समस्या के समधान की उम्मीद है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया।
गहलोत सरकार ने बेरोजगारों से जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। राजस्थान में सुनवाई नहीं होने के बाद उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अब तो राजस्थान सरकार से लिखित में समझौता होता तब ही अनशन समाप्त होगा।
Must Read: भीनमाल को नर्मदा नीर की मांग पर चक्का जाम, भीनमाल बंद को जन समूह का समर्थन
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.