पिंक का तेलुगु रीमेक वकील साब: कोरोना महामारी के बीच पवन कल्याण की स्टारर फिल्म "वकील साब" ने तोड़े रिकॉर्ड, 9 अप्रेल को रिलीज कमाई 39 करोड़ रुपए

कोरोना के बीच 9 अप्रेल को रिलीज हुई पवन कल्याण स्टारर 'वकील साब' ने बॉक्स ऑफिस पर मास्टर स्ट्रोक लगाया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विजय और विजय सेतुपति स्टारर 'मास्टर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

कोरोना महामारी के बीच पवन कल्याण की स्टारर फिल्म "वकील साब" ने तोड़े रिकॉर्ड, 9 अप्रेल को रिलीज कमाई 39 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। 
कोरोना के बीच 9 अप्रेल को रिलीज हुई पवन कल्याण स्टारर 'वकील साब' ने बॉक्स ऑफिस पर मास्टर स्ट्रोक लगाया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विजय और विजय सेतुपति स्टारर 'मास्टर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म ने पैन इंडिया में करीबन 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'मास्टर' ने पहले दिन पैन इंडिया में 35 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि वेणु श्रीराम निर्देशित 'वकील साब' ने यह आंकड़ा सिर्फ आंध्र प्रदेश से बटोर लिया है। आंध्र प्रदेश में अभी भी सिनेमा हॉल 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं। 'वकील साब' तेलुगु सिनेमा की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर्स में शामिल हो गई है। फिल्म का कलेक्शन चिरंजीवी स्टारर 'सईरा नरसिम्हा रेड्डी' और प्रभास स्टारर 'साहो' की रेंज में रहा है। प्रभास-राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' के बाद ये दोनों फिल्में क्रमशः दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्में हैं। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में कोविड से पहले सामान्य हालात में रिलीज हुई थीं।
पिंक का रीमेक है वकील साब
'वकील साब' अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर 'पिंक' की तेलुगु रीमेक है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। 'वकील साब' में पवन कल्याण ने अमिताभ बच्चन वाला रोल निभाया है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वकील का रोल प्रकाश राज ने किया है।

Must Read: Central Government Culture Minister मीनाक्षी लेखी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बाइक अभियान का किया आगाज

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :