Rajasthan @ जोधपुर अस्पताल का निरीक्षण: राजस्थान मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने जोधपुर में किया उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने शुक्रवार को जोधपुर के राजकीय उम्मेद अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। शिशु (आई सी यू) नॉन आई सी यू तथा महिला वार्डों में चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी ली और इसके साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्थान मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने जोधपुर में किया उम्मेद अस्पताल का निरीक्षण

जयपुर।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग(Rajasthan State Human Rights Commission) के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण  व्यास ने शुक्रवार को जोधपुर के राजकीय उम्मेद अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। शिशु (आई सी यू) नॉन आई सी यू तथा महिला वार्डों में चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी ली और इसके साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि ऎसी सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने उपस्थित डॉक्टर और नसिंग स्टाफ से नियमित साफ-सफाई और हॉस्पिटल की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे इस औचक निरीक्षण से संतुष्ट हैं और भविष्य में भी अस्पताल के कर्मचारियों से इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखकर जीके व्यास ने हर्ष और संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एसएस राठौड़, हेड ऑफ डिपार्टमेंट गायनिक डॉक्टर हंस लता गहलोत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट पीडियाट्रिक डॉक्टर जेपी सोनी, अधीक्षक उम्मेद हॉस्पिटल डॉक्टर रंजना देसाई तथा नसिंग अधीक्षक शकुंतला पुरोहित उपस्थित थे। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के बाद खांडा फ़लसा थाने का निरीक्षण किया तथा थाने में बनी पुरुष और महिला हवालात को देखा और थाने की रसोई का निरीक्षण भी किया।

Must Read: रेडियो की बैटरी में छिपाकर ला रहा था 347 ग्राम सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम की सजगता से पकड़ा गया आरोपी

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :