Reet पेपर Leak: परीक्षा से पहले डिस्कॉम के जेईएन ने पढ़ाया था रीट का पेपर, एसओजी ने किया गिरफ्तार

जालोर के एक पत्रकार बबलू मीणा को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। महानिदेशक के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परीक्षा से पहले डिस्कॉम के जेईएन ने पढ़ाया था रीट का पेपर, एसओजी ने किया गिरफ्तार
अशोक विश्नोई पुत्र हरिराम विश्नोई ईराम

जोधपुर | जोधपुर डिस्कॉम के जेईएन ने परीक्षार्थियों को रीट का पेपर पढ़ाया था। अब स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह 41वां व्यक्ति है, जिसे एसओजी ने रीट पेपर लीक प्रकरण में धरा है।

एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि अशोक विश्नोई पुत्र हरिराम विश्नोई ईराम को गिरफ्तार किया गया है।

यह जालोर जिले के झाब गांव का रहने वाला है। इसने जालोर जिले के ही भीनमाल में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को इसने पेपर पढ़ाया था।

जालोर के एक पत्रकार बबलू मीणा को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। महानिदेशक के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Must Read: वासा गांव में जंगली सुअर का आतंक, पांच लोग घायल. वन विभाग की लापरवाही से हो रही है घटनाएं, आए दिन हमला करते हैं जंगली जानवर

पढें जालोर खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :