जालोर: महेशपुरा में समारोह आयोजित कर सराहनीय कार्य करने वाले अमर सिंह का किया अभिनंदन

महेशपुरा में समारोह आयोजित कर सराहनीय कार्य करने वाले अमर सिंह का किया अभिनंदन

जालोर । महेशपुरा में शनिवार को सिरे मन्दिर जालोर के महंत गंगा नाथ महाराज व लेटा मठ एवं भैसवाडा मठ के महंत रणछोड़ भारती महाराज के सानिध्य में समारोह आयोजित कर सराहनीय कार्य करने वाले अमर सिंह महेशपुरा का साफा एवं फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया।

महंत गंगा नाथ महाराज , महंत रणछोड़ भारती , सांथू महंत रणछोड़ पूरी , वराडा महंत रमेश भारती , गायत्री आश्रम सांथू के विष्णु स्वरूप महाराज , आनंद सिंह देसू , रूप सिंह राठौड़ नारणावास , कल्याण सिंह बोकड़ा ,हुकम सिंह कवला , नारायण सिंह केशवना आदि की मौजूदगी में सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व एईओ अमर सिंह महेश पुरा का साफा एवं फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया ।

महंत गंगा नाथ महाराज ने कहा कि अच्छे एवं सराहनीय कार्य करने वालो अमर सिंह महेशपुरा का अभिनंदन करने से अन्य लोगो को भी जीवन मे अच्छे एवं सराहनीय कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लेटा एवं भैसवाडा मठ के महंत रणछोड़ भारती ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन मे अच्छे कार्य करने चाहिए एवं नशे पते से दूर रहना चाहिए। रूप सिंह नारणावास ने कहा कि अमर सिंह महेशपुरा ने हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं जो तारीफे काबिल हैं। अभिनंदन करने पर अमर सिंह ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राम लाल मेघवाल , जालोर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर नंद किशोर सोनी, एईओ भीमा राम सुंदेशा , तख्त सिंह पहाड़ पुरा ,कल्याण सिंह धानपुर , सुमेर सिंह धानपुर , हनुमान सिंह महेशपुरा ,राजवीर सिंह नोसरा , कल्याण सिंह सापनी , ईश्वर सिंह देलदर , भंवर सिंह आडवाड़ा, देवी सिंह काणदर, जगतावार सिंह चांदना , गजेंद्र सिंह वादनवाड़ी ,विक्रम सिंह धानपुरा, सुमेर सिंह लोटिवाड़ा , छोटू सिंह सिवना , सिवना सरपंच भरत सिंह , विक्रम सिंह धानपुर डूंगर सिंह धवला , अरविंद सिंह , व्यवस्थापक मफत लाल , महावीर सिंह देवदा , केशर सिंह नारणावास , कुंदन सिंह , धारा राम बागरा, मांगीलाल चौधरी, जसवंत सिंह सापनी आदि मौजूद थे।

Must Read: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सिरोही विधायक संयम लोढ़ा की मुलाकात, गोचर भूमि पर पट्टे जारी करने के विषय पर की चर्चा

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :