Amarnath Yatra 2022: प्राकृतिक आपदा के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, नए जोश से आगे बढ़ रहे तीर्थयात्री

अमरनाथ में बादल फटने से आई त्रासदी के बाद अस्थाई तौर पर रोकी गई यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है। जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है। आज सोमवार सुबह 5 बजे जम्मू बेस कैंप से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए यात्रियों को रवाना किया गया।

प्राकृतिक आपदा के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, नए जोश से आगे बढ़ रहे तीर्थयात्री

श्रीनगर । अमरनाथ में बादल फटने से आई त्रासदी के बाद अस्थाई तौर पर रोकी गई यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है। जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है। आज सोमवार सुबह 5 बजे जम्मू बेस कैंप से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए यात्रियों को रवाना किया गया। इसी के साथ पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से भी तीर्थ यात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा के लिए आगे बढ़ा। पवित्र यात्रा फिर से शुरू होने से तीर्थ यात्रियों में खुशी की लहर छाई हुई है।

ये भी पढ़ें:- JEE Main Result 2022: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम घोषित, उम्मीदवार यहां आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड

भारतीय सेना ने संभाल रखा है मोर्चा
अमरनाथ में आई इस आपदा के बाद से ही भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। भारत के ये जवान लगातार दिन-रात राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पवित्र गुफा के सामने पानी के सैलाब के साथ भारी मात्रा में आए मलबे के कारण यात्रा मार्ग कई जगहों से ध्वस्त हो गया, जिसे सेना के जवानों मशक्कत करते हुए जल्द से जल्द सुधार दिया है। जवान तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने के लिए मार्ग दर्शन कर रहे है। बालताल और नुनवान दोनों ही तरफ से हेलिकॉप्टर की सेवा उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain: राजस्थान में भारी बारिश, नदियां उफनी, कई मार्ग बंद, नैनवां में रिकॉर्ड सवा 5 इंच बारिश

लापता लोगों की तलाश जारी
बता दें कि, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बचे के करीब अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से सैलाब आ गया था और उसमें 16 लोगों की मौत हो गई और अभी भी 40 से ज्यादा लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद पवित्र यात्रा को रोक दिया गया था।

Must Read: गुजरात के विधायक बलराम ने जालोर के जागनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :