अब क्या करेंगे केजरीवाल! : गुजरात में चुनावी तैयारियों के बीच ‘आप’ को बड़ा झटका, बीटीपी ने तोड़ा गठबंधन

गुजरात में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सभी पार्टियों तैयारियां भी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। यहां भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। 

गुजरात में चुनावी तैयारियों के बीच ‘आप’ को बड़ा झटका, बीटीपी ने तोड़ा गठबंधन

नई दिल्ली | Gujarat Assembly Election 2022: पंजाब के बाद अब गुजरात में अपने पांव पसारने की तैयारी कर रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। गुजरात में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सभी पार्टियों तैयारियां भी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। यहां भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। 

गुजरात में सत्ता पर काबिज होने के इरादे से ‘आप’ ने आदिवासी इलाकों में मजबूत मानी जाने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से गठबंधन किया था, लेकिन यह गठबंधन अब टूट गया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गठबंधन टूटने से आप को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:- समारोह छोड़ भागना पड़ा: गहलोत सरकार के मंत्रियों-नेताओं पर गुर्जर समाज का फूटा गुस्सा, अशोक चांदना की तरफ फैंके जूते-चप्पल

अकेले ही चुनाव लड़ेगी भारतीय ट्राइबल पार्टी
भारतीय ट्राइबल पार्टी ने अकेले ही गुजरात विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना लिया है। आप से संबंध विच्छेद करने को लेकर पार्टी का कहना है कि, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन रखा गया तो उनके खुद के संगठन को नुकसान होगा। आप से गठबंधन के बाद लोगों के बीच पार्टी की छवि खराब हो रही थी। उनकी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- पति-पत्नी द्वारा खेत में की गई ऐसी करतूत, जिसमें पति की हो गई मौत, पत्नी का वनज ज्यादा होने से बच गई

टोपीवालों के साथ कोई गठबंधन नहीं
बीटीपी के नेता छोटूभाई वसावा कहा कि, जो लोग इस देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, वे मजदूरों और उनके मुद्दों के बारे में बात तक नहीं कर रहे हैं। चाहे हम जीतें या हारें, हम इन टोपीवालों के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

Must Read: विधानसभा में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने सिरोही के रेवदर में औद्योगिक विकास के लिए बताए एमओयू प्रक्रियाधीन

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :