मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से पहुंचे जोधपुर, शनिवार को बीएसएफ के समारोह में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम विशेष विमान से जोधपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों तथा जोधपुरवासियों ने उनका अपनायत के साथ स्वागत किया।
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम विशेष विमान से जोधपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों तथा जोधपुरवासियों ने उनका अपनायत के साथ स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राज्य पशु संवर्धन विकास बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक मनीषा पवार, किशनाराम विश्नोई, महापौर कुंती परिहार देवड़ा, रीको डायरेक्टर सुनील परिहार, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई, समाजसेवी जसवंत सिंह कछवाहा आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शनिवार को जोधपुर में बीएसएफ के समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार प्रातः 8 बजे बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षुओं की अटेंशन परेड एवं समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरान्त उनका शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का अवलोकन का कार्यक्रम है। वे सुरपुरा बांध, पावटा बस स्टैण्ड, पावटा जिला अस्पताल विस्तार, टाउन हॉल एवं अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन एवं कल्चरल सेन्टर के कार्यों का अवलोकन करेंगे।
Must Read: कैबिनेट मंत्री ने जैसलमेर में राजीविका के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह का किया औचक निरीक्षण
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन