नवरात्रि विशेष: अंबाजी मंदिर में दर्शन का समय बदला, अब श्रद्धालु नए समय पर तीन पारियों में कर सकेंगे दर्शन, जानिए क्या रहेगा नया समय

गुजरात के प्रसिद्ध धर्मिकधाम अंबाजी मंदिर प्रशासन द्वारा मौसम में आए बदलाव एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार से दर्शन का समय बदल गया है। अब श्रद्धालु नए समयानुसार मंदिर में दर्शन कर सकेंगे

अंबाजी मंदिर में दर्शन का समय बदला, अब श्रद्धालु नए समय पर तीन पारियों में कर सकेंगे दर्शन, जानिए क्या रहेगा नया समय
गुजरात के प्रसिद्ध धर्मिकधाम अंबाजी मंदिर में दर्शन का समय बदला

अंबाजी मंदिर में दर्शन का समय बदला, अब श्रद्धालु नए समय पर तीन पारियों में कर सकेंगे दर्शन, जानिए क्या रहेगा नया समय

28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण के कारण भी दर्शन के समय में बदलाव रहेगा

सिरोही। नवरात्रि पर्व शुरू होते ही समीपवर्ती गुजरात के प्रसिद्ध धर्मिकधाम अंबाजी में श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु मां अम्बे के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

इसको लेकर मंदिर सहित पूरे अंबाजीधाम की आकर्षक सजावट की गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन द्वारा मौसम में आए बदलाव एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार से दर्शन का समय बदल गया है। अब श्रद्धालु नए समयानुसार मंदिर में दर्शन कर सकेंगे

आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के अनुसार रविवार से रोजाना सवेरे 7.30 से 8 बजे तक आरती होगी। इसके बाद दर्शन का समय 8 से 11 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर में दर्शन का समय 12.30 से शाम 4.15 तक मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। शाम की आरती 6.30 से 7 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 7 से रात 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण के कारण भी दर्शन के समय में बदलाव रहेगा। उधर चैत्र नवरात्रि के मौके पर रविवार को विधिविधान के साथ घट स्थापना की गई। इस दौरान हवन एवं अन्य धार्मिक आयोजन हुए।

इस दौरान मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। सवेरे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में आगामी 22 अक्टूबर को सवेरे 6 बजे आरती एवं दोपहर 11.44 बजे पूर्णाहूति होगी।

Must Read: नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा, बनेंगे ये सारे काम

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :