Navratri Mahotsav 2023: सिरोही के रामझरोखा मैदान में हर साल की तरह इस साल भी रहेगी गरबों की धूम, इस तरह रहेगा कार्यक्रम

नवरात्रि पर देवनगरी में सजेगा माता का दरबार, जगदंबे मंडल सिरोही के 51वें भव्य आयोजन में घट स्थापना के साथ विशाल प्रतिमा विराजित होगी, गूंजेगा गुजरात का आर्केस्ट्रा संगीत व गरबा।

सिरोही के रामझरोखा मैदान में हर साल की तरह इस साल भी रहेगी गरबों की धूम, इस तरह रहेगा कार्यक्रम
सिरोही के रामझरोखा मैदान में हर साल की तरह इस साल भी रहेगी गरबों की धूम

सिरोही। देवी शक्ति की उपासना व आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर जगदंबे नवयुवक मंडल  सिरोही के तत्वावधान में देवनगरी के हृदय स्थल राम झरोखा मैदान सिरोही में विधि विधान पूर्वक रविवार अश्विन शुक्ल एकम को अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ विशाल माता की प्रतिमा विराजमान की जाएगी।

मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू समाज की धार्मिक संस्कृति व लोक आस्थाओं की जड़ों को मजबूत करते हुए मंडल लगातार 51वां भव्य आयोजन करने जा रहा है।

बताया कि नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा की धूम होगी जिसमें श्रद्धालु भक्तजन हर्षोल्लास पूर्वक भाग लेंगे।

घट स्थापना एवं माता की विशाल प्रतिमा का बनेगा दरबार -
रामझरोखा मैदान में धार्मिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना होगी और नवरात्र का आगाज होगा। इस मौके पर प्रतिवर्ष की भांति निकट आरासना अंबाजी शक्तिपीठ से अखंड ज्योत लाकर प्रज्वलित की जाएगी।

पवित्र माटी से तैयार बंगाली मूर्तिकार द्वारा विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिसमे घट स्थापना के साथ सिंह सवार जग्दम्बे माता लक्ष्मीमाता सरस्वती माता भगवान गणेश व कार्तिकेयजी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित होगी

मंडल का 51वा विशाल आयोजन -
जगदंबे मंडल की ओर से पिछले साल 50 वा विराट स्वर्ण जयंती आयोजन हुआ, श्रद्धा भक्ति भाव से धार्मिक लोक संस्कृति, पारंपरिक परंपराओं के साथ विगत वर्षों में मंडल द्वारा संपन्न हुए आयोजनों की सफलता से आमजन सहित संपूर्ण क्षेत्र में मंडल की साख स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुई है।

इस वर्ष भी जोर-जोर से तैयारी के साथ आकर्षक रंगीन रोशनी व नृत्य पंडाल को अंतिम रूप दिया गया। रात्रि को प्रतिदिन आरती के साथ पारंपरिक गरबा का होगा आयोजन। मंडल सदस्य लगातार तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

गुजरात के मशहूर कलाकार व आर्केस्ट्रा के साथ गरबा -
शहर की हृदय स्थली राम झरोखा मैदान में पड़ोसी राज्य गुजरात की तर्ज पर गूंजेगा गुजरात का संगीत व गरबा गायकी के मध्य देवी के भाव भक्ति पूर्ण गरबा गीतों की स्वर लहरिया, जिस पर माता बहनों के कदम पांडाल में थिरकेंगे।

निर्देशक दशरथ राव के साथ गायक कलाकार काजू पटेल, स्नेहा गोस्वामी, श्रद्धा वानिया, प्रीत नायक, ललित प्रजापति, रविसिंह राजपूत और उनकी टीम शानदार प्रस्तुति देने के लिए सिरोही पहुंच रही है।

इस तरह रहेंगे कार्यक्रम -
ज्योत आगमन तथा घट स्थापना
अश्विन शुक्ल प्रतिपदा रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 10.15 बजे से प्रारंभ।

गरबा आयोजनों का प्रारंभ
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रविवार 15 अक्टूबर 2023 को रात्रि 8.30 बजे से प्रारंभ।

होमाष्टमी कार्यक्रम 
रविवार, 22 अक्तूबर 2023 को सुबह 10.15 बजे से प्रारंभ होगा।

महाआरती का आयोजन
आश्विन शुक्ल अष्टमी रविवार 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि 8.15 बजे प्रारंभ।

शस्त्र व कन्या पूजन
रविवार 24 अक्टूबर 2023 दिन में 12.15 बजे से प्रारंभ होगा।

प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम
मंडल द्वारा मां जगदंबे की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर में 12.39 बजे किया जाएगा।

गरबा नृत्य पांडाल व मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया -
नियमित गरबा नृत्य करने वाली बहनो को पुरस्कृत किया जायेगा वहीं अंतिम तैयारियों में जुटी टीम में संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधी भाई, राजेश गुलाबवानी, रणछोड़ पुरोहित, विजय पटेल व मण्डल युवा अध्यक्ष प्रकाश खारवाल, महासचिव अतुल रावल, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल,  सज्जनसिंह, सचिव दिनेश प्रजापत, सन्गठन मंत्री तगसिह, प्रकाश प्रजापति, भूपत देसाई, परबतसिंह, विकास सहित सभी कार्यकर्ता अलग अलग कार्य मे जुटे रहे।

Must Read: मंत्री महोदय, कोरोना जात, धर्म या फिर हौहदा नहीं देखता, ये संक्रमण हो गया तो परिणाम आप जानते है, राजसमंद में उपचुनाव इसी की देन

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :