BREAKING: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। उन्हें एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। घटना जापान के नारा शहर की बताई जा रही है। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली । जापान से एक बड़ी खबर सामने आई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। उन्हें एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, ये घटना जापान के नारा शहर की बताई जा रही है। 

सिर में चोट, अस्पताल ले जाया गया
खबरों के मुताबिक, जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने एक रिपोर्ट में बताया कि, जापान के नारा शहर में शिंजो आबे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान लोगों की भीड़ में से किसी ने उन पर हमला करते हुए गोली चला दी। जिससे उनके सिर पर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। गोली चलाने की घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Cabinet Expansion: एकनाथ शिंदे की केबिनेट का विस्तार जल्द, BJP को मिल सकते हैं ये बड़े विभाग

जापान पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में है। हालांकि, अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए ये साफ नहीं हो सका है कि उन पर गोली चलाने वाला शख्स कौन है।

 
ये भी पढ़ें:- Bhagwant Mann Wedding: गुरप्रीत कौर संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम साब, गोल्डन शेरवानी में आए नजर

Must Read: भारत के विदेश मंत्री पहुंचे तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में अफगानिस्तान को दिया सहयोग का आश्वासन

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :