World Third Richest Person: धन कुबेर गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस, संपत्ति का अथाह सागर जान चौंक जाएंगे 

सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत में अभी भी धन कुबेरों की कमी नहीं है। दुनिया के रईसों में भारतीयों को भी अव्वल स्थान मिला हुआ है।

धन कुबेर गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस, संपत्ति का अथाह सागर जान चौंक जाएंगे 

नई दिल्ली | सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत में अभी भी धन कुबेरों की कमी नहीं है। दुनिया के रईसों में भारतीयों को भी अव्वल स्थान मिला हुआ है। भारत के अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर शख्स बन गए हैं। ये मुकाम आज से पहले किसी भी भारतीय ने हासिल नहीं किया था।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट को पीछे छोड़ा
गौतम अडानी ऐसे पहले एशियाई शख्स हैं जो दुनिया के तीसरे सबसे धनवान व्यक्ति बने हैं। गौतम अडानी ने फ्रांस के कारोबारी दिग्गज बर्नार्ड आरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की माने तो गौतम अडानी की संपत्ति 137.4 अरब डॉलर पर आ गई है। बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 136 अरब डॉलर पर आ गई है। आपको बता दें कि, भारत के मुकेश अंबानी और चीन के जैक मा भी इस स्थान को छू नहीं पाए हैं। दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी से आगे पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और दूसरे स्थान पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। 

ये भी पढ़ें:- ड्रैगन पर फिर कोरोना भारी: चीनी सरकार ने लगाया लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद

संपत्ति का अथाह सागर
गौतम अडानी की संपत्ति अब 137.4 अरब डॉलर हो गई है। जबकि, नंबर एक पर रहने वाले एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर और नंबर दो पर मौजद जेफ बेजोस की संपत्ति 153 अरब डॉलर है। 

ये भी पढ़ें:- Bipasha Basu Pregnancy: प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु ने खोला राज, कहा- बेबी होने का यही सही समय, बेबी गर्ल की कर रही तैयारी

Must Read: साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत से छाया शोक, क्या महिला चला रही थी कार?

पढें बिज़नेस खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :