Ghulam Nabi Azad Resign: ‘गुलाम नबी’ कांग्रेस से ‘आजाद’, सोनिया गांधी को सौंपा इस्तीफा, राहुल गांधी को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार

Ghulam Nabi Azad Resign: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा है कि

‘गुलाम नबी’ कांग्रेस से ‘आजाद’, सोनिया गांधी को सौंपा इस्तीफा, राहुल गांधी को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार

नई दिल्ली | Ghulam Nabi Azad Resign: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा है कि, मुझे अत्यंत भारी मन के साथ यह कहना पड़ रहा है कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने आधे शताब्दी पुराने जुड़ाव को तोड़ने का फैसला किया है। आजाद ने अपने त्याग पत्र में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की दुर्गति के लिए जिम्मेदार ठहराया। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आजाद की ओर से सोनिया गांधी को भेजेे 5 पन्ने के इस्तीफ में 7 किरदार और 4 हालातों का जिक्र किया हैं। इसमें आजाद ने सबसे सख्त टिप्पणी राहुल गांधी पर की हैं। आजाद ने राहुल को कांग्रेस की बर्बादी का दोषी माना है।

राहुल गांधी के लिए ये क्या-क्या कह गए ‘आजाद’
गुलाम नबी आजाद ने अपने पत्र में लिखा कि, दुर्भाग्य से राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद और खासतौर पर जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनने के बाद सलाह-मशविरे के साथ चलने की परंपरा ध्वस्त हो गई।  राहुल गांधी के पार्टी में आने के बाद सारे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को किनारे लगा दिया। सोनिया गांधी सिर्फ एक नाममात्र की शख्सियत थीं। सभी महत्वपूर्ण निर्णय राहुल गांधी द्वारा लिए जा रहे थे, बल्कि इससे भी बदतर कहें तो उनके सुरक्षा कर्मियों और निजी सचिव निर्णय ले रहे थे।

ये भी पढ़ें:- Floods in Pakistan: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार! 900 से ज्यादा लोगों की मौत, देश में आपातकाल की घोषणा

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- ये टिप्पणियां उचित नहीं
गुलाम नबी आजाद के अचानक से पार्टी से नाता तोड़ने और राहुल गांधी पर टिप्पणियां करने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। सीएम गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आजाद द्वारा जो टिप्पणियां की गई हैं वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक व्यक्ति जिसे जिंदगी में सब कुछ मिला हो वो आज ऐसे संदेश दे रहें हैं जो मेरे समझ के परे है। 

कांग्रेस ने किया जवाबी फायर... जो डर गए वो आजाद है...
राहुल गांधी को लेकर गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ट्विटर पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि- ’जो डर गए, वो आजाद’ हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, ‘जो नहीं डर रहे और कांग्रेस में नहीं है उन्हें अंदर लाओ, जो कांग्रेस में हैं और डर गए, उन्हें बाहर निकालो। आपकी जरूरत नहीं है कांग्रेस को, हमें निडर लोग चाहिए। आप जाओ आरएसएस के पास, भागो।’

Must Read: भाजपा में मूर्खों को बना दिया पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनकर बैठे नेता कर रहे हैं बेवकूफी की बातें:सीएम

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :