मुंह में तौलिया ठूंसा : हैवान पति ने पत्नी को मार कर शव को रस्सी से बांधा और बाजरे के खेत में गाढ़ दिया, लेकिन...

हैवान पति की क्रुरता ने सभी को हैरान कर दिया। इस हैवान पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की फिर शव को बाजरे के खेत में खड्डा खोदकर गाढ़ दिया। बाद में पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना देकर पुलिस के साथ उसे ढूंढता रहा।

हैवान पति ने पत्नी को मार कर शव को रस्सी से बांधा और बाजरे के खेत में गाढ़ दिया, लेकिन...

भरतपुर | प्रदेश के भरतपुर जिले में एक हैवान पति की क्रुरता ने सभी को हैरान कर दिया। इस हैवान पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की फिर शव को बाजरे के खेत में खड्डा खोदकर गाढ़ दिया। बाद में पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना देकर पुलिस के साथ उसे ढूंढता रहा।

6 साल पहले हुई थी शादी
ये चौंकाने वाली घटना भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव बिरावई गांव की है। पुलिस के अनुसार, बिरावई निवासी पिंटू की 6 साल पहले यूपी के आगरा जिले के गांव जुरावई निवासी कृष्णा से शादी हुई थी। दोनों के बीच कई बार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की बीती रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और गुस्से में आरोपी पति ने अपनी पत्नी कृष्ण की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- जालोर में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रिंसीपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

शव को रस्सी से बांधा, मुंह में तौलिया ठूंसा
हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पति ने पहले पत्नी के शव को रस्सी से बांधा, मुंह में तौलिया ठूंसा और घर से दो सौ मीटर की दूरी पर ज्वार के खेत में गाढ़ दिया। इसके बाद खुद आरोपी ने पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना दी।

आरोपी पति गिरफ्तार
महिला के लापता होने के संबंध में पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर घरवालों और ग्रामीणों से जांच पड़ताल की तो पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे और पुलिस ने महिला का शव बाजरे के खेत में से ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतका के पीहर पक्ष को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मृतका के भाई राकेश राणा ने आरोपी पति पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- सिरणवा की गोद में सजेगा मां का दरबार, नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ सहित होंगे धार्मिक अनुष्ठान और गरबा का विराट आयोजन

Must Read: मासूम बच्चों से बार-बार पूछा जा रहा सवाल क्या स्कूल में मटका था

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :