चीन के उड़ गए होश : चीन-ताइवान तनाव के बीच अमेरिका के नेतृत्व में प्रशांत महासागर में सबसे बड़ी नेवल एक्सरसाइज, भारत भी शामिल
China-Taiwan Tension: चीन-ताइवान तनाव के बीच अमेरिका की प्रशांत महासागर में नेवल एक्सरसाइज चल रही है। जिससे चीन के होश उड़ गए है। इस ‘रिमपैक’ एक्सरसाइज में अमेरिका समेत 26 देशों की नौसेनाएं शामिल है

नई दिल्ली | China-Taiwan Tension: चीन-ताइवान तनाव के बीच अमेरिका की प्रशांत महासागर में नेवल एक्सरसाइज चल रही है। जिससे चीन के होश उड़ गए है। इस ‘रिमपैक’ एक्सरसाइज में अमेरिका समेत 26 देशों की नौसेनाएं शामिल है जिनमें भारत की नौसेना और स्पेशल फोर्सेंज़ भी हिस्सा ले रही हैं। अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में ये दुनिया की सबसे बड़ी नेवल एक्सरसाइज है।
गलत कदम उठाने की हिमाकत नहीं करेगा चीन
अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से बौखलाया चीन अब जल्दबाजी में कोई भी गलत कदम उठाने की हिमाकत नहीं करेगा। चीन भले ही ताइवान को घेरने के लिए मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन उसे मालूम है कि, ताइवान पर हमला किया तो उसका परिणाम भी उसी के लिए घातक होगा।
ये भी पढ़ें:- बिन मांगे खोला खजाना: सरकार की बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन्हें मिलेगा लाभ
भारतीय नौसेना भी ले रही हिस्सा
चीन हमेशा से भारत के साथ दोगला व्यवहार करता आया है और भारतीय सीमा में भी घुसपैठ से बाज नहीं आता है। चीन भारत का सबसे बड़ा शत्रु भी है। लेकिन इस समय भारतीय नौसेना भी रिमपैक-2022 में शामिल है। जो कि चीन के लिए चुनौती है। इस युद्धाभ्यास में भारत का एक गाईडेड मिसाइल फ्रीगेट (युद्धपोत) आईएनएस सतपुड़ा और टोही विमान पी8आई हिस्सा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- सूत्रों का दावा: मान गए तो राहुल, नहीं तो सीएम अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान!
Must Read: Vice President of India ने 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने के लिए जन आंदोलन का किया आह्वान
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.